A | स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरेलू सीजन की 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के साथ शुरुआत हो रही है। इस बार यह टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में होगा। पिछले साल इसमें भारत ए, बी, सी और डी के रूप में चार टीमें थीं। इस बार इसमें छह टीमें टकराएंगी। सीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट घरेलू क्रिकेट पर जोर दे रहा है।,ऐसे में खिलाड़ी सिलेक्टर्स को प्रभावित करने और भारत के घरेलू सीजन के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। इस बार टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा। फाइनल 11 सितंबर से शुरू होगा। वेस्ट जोन और साउथ जोन पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। पहला क्वार्टर फाइनल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।,
दलीप ट्रॉफी से जुड़ी खास बातें
शार्दुल ठाकुर वेस्ट जोन की कप्तानी करेंगे।
बुची बाबू के शानदार प्रदर्शन के बाद सरफराज खान अपनी दावेदारी मज़बूत करना चाहेंगे।
श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन और रुतुराज गायकवाड़ सिलेक्टर्स का ध्यान खींचना चाहेंगे।
मोहम्मद शमी पर सभी की नजरें होंगी क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे युवा तेज गेंदबाज अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।
दलीप ट्रॉफी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2025 Live Streaming: दलीप ट्रॉफी कब से शुरू? कहां और कैसे देखें लाइव मैच。